आखिर क्यों बोले सोसायटी के अध्यक्ष शाही, MRWA के बैनर तले चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR !

Share your love

विधानसभा और लोकसभा चुनाव से भी बढ़कर इन दिनों रुद्रपुर की हाई क्लास सोसाइटी वाली कॉलोनियों का चुनाव हो चला है जिसमें अध्यक्ष पद को लेकर जंग छिड़ी हुई है।

रुद्रपुर: शहर के नैनीताल रोड स्थित मेट्रोपोलिस कॉलोनी की सोसाइटी में इन दिनों महाभारत की जंग छिड़ी हुई है हो भी क्यों ना जब मौजूदा अध्यक्ष के रहते हुए जब दूसरे दावेदारी करने लग जाए, आइए अब आपको पूरा मामला से रूबरू कराते हैं।

रुद्रपुर की पॉश कॉलोनी में इन दिनों अध्यक्ष पद को लेकर जंग छिड़ी हुई है मौजूदा अध्यक्ष देवेंद्र साही के कार्यकाल पूरा होने से पहले ही कुछ लोग बैंड बाजे के साथ अपना नामांकन दाखिल करा रहे हैं इसके साथ ही चुनावी तारीख की भी घोषणा हो चुकी है,जबकि देवेंद्र शाही का कहना है कि उनका कार्यकाल अभी करीब डेढ़ साल का बाकी है एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उन को अध्यक्ष पद से हटाने की कुछ लोग कवायद में जुटे हैं जिसको लेकर देवेंद्र शाही जिला प्रशासन से लेकर न्यायालय तक की चौखट पर पहुंच चुके है और जल्द ही सही को न्यायालय से उम्मीद है कि उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहने का कोर्ट से स्टे भी मिल सकता है।

लेकिन इसी बीच देवेंद्र शाही ने ऐलान किया है कि MRWA के नाम पर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ वह एफ आई आर दर्ज कराएंगे आखिर क्यों बोले देवेंद्र शाही इस वीडियो में देखिए और सुनिए!….

वहीं इस पूरे मामले को लेकर जब लोकेजन टुडे के कुमाऊं ब्यूरो राजीव चावला ने अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी डॉ वीरपाल से बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी में नहीं है कि अध्यक्ष देवेंद्र शाही न्यायालय की शरण में गए हैं अगर उन्हें न्यायालय से स्टे मिल जाता है तो वह न्यायालय के निर्णय का सम्मान करेंगे और देवेंद्र साही के बचे हुए डेढ़ साल के कार्यकाल के पूरा होने का इंतजार करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.