हरिद्वार पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ0 वीo मुरुगेशन अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक दिए सख्त निर्देश
Share your love
हरिद्वार
हरिद्वार पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ0 वीo मुरुगेशन
मुख्यालय स्तर से 02 माह से चल रहे धोखाधड़ी एवं उद्यापन अभियोगों की समीक्षात्मक बैठक
समीक्षा के दौरान सख्त दिखे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

सही व्यक्ति को समय से न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता, अभियान के दौरान हरिद्वार में “निस्तारण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रतिशत” अच्छा रहा :: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर
आज दिनांक 03-05-2023 को डॉ0 वीo मुरुगेशन अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड द्वारा पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह एवं समस्त पुलिस अधीक्षक/समस्त क्षेत्राधिकारी जनपद हरिद्वार की उपस्थिति में मुख्यालय स्तर से प्रचलित अभियान “धोखाधड़ी एवं उद्यापन सम्बन्धी अभियोगों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की सर्किलवार विस्तृत समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान सभी क्षेत्राधिकारिओं ने सर्किलवार उनके क्षेत्र में 1 वर्ष से अधिक लंबित विवेचनाओं के संबंध में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को तथ्यात्मक रूप से अवगत कराया गया।
साथ ही अपने-अपने सर्किलों में विवेचना कर रहे उपनिरीक्षकों द्वारा अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही की समीक्षा कर उनका विस्तृत ब्यौरा पेश किया। सभी ने चर्चा करते हुए कहा की हरिद्वार पुलिस द्वारा अभियान के दौरान अच्छा प्रयास किया गया है, आगे इसे और बेहतरी से ले जाना है।
समीक्षा बैठक के दौरान विवेचना में लापरवाही बरतने पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए विवेचना में लापरवाही बरतने पर 01 सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया और 01 अन्य की प्रारंभिक जांच शुरू करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को निर्देशित किया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
