अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने देहरादून SSP को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने देहरादून SSP को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया है।

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के साथ वायरल ऑडियो क्लिप्स के विवाद के बीच उर्मिला ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

उर्मिला के फेसबुक अकाउंट से देहरादून SSP के नाम हस्तलिखित पत्र सार्वजनिक हुआ है। पत्र में उर्मिला ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कुछ ऑडियो में बड़े VIP नेताओं के नाम आने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

उर्मिला ने पुलिस पर भी SIT के जरिए उन्हें बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया, लेकिन कहा कि वह जांच में सहयोग को तैयार हैं।

हरिद्वार जनपद के अलग-अलग थानों में उर्मिला सनावर के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस उनकी तलाश में है।

पुलिस ने उर्मिला के खिलाफ चल रही जांच में उनके सहारनपुर स्थित पते पर बार‑बार नोटिस चस्पा किए हैं। बार‑बार तामील किए गए नोटिस और पूछताछ के लिए बुलाने के बावजूद उर्मिला सनावर अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुई हैं।

उर्मिला ने SSP देहरादून को लिखे पत्र में उत्तराखंड पुलिस, सुरेश राठौड़ और कुछ नेताओं को अपनी सुरक्षा के खतरे के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

उर्मिला सनावर ने मांग की है कि उन्हें सुरक्षा दी जाए और पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.