मास्टर्स गेम फेडरेशन के सचिव पर गिरी गाज वित्तीय अनियमितताओं के चलते हुई कार्रवाई

Share your love

 

मास्टर्स गेम्स फेडरेशन की बैठक में सचिव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, सभी अधिकार छिने
– फरवरी 2023 में कोलकाता में प्रस्तावित है फेडरेशन के पांचवें नेशनल गेम्स

फोटो पूर्व सचिव विनोद कुमार

देहरादून

मास्टर्स गेम्स फेडरेशन के सचिव पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। आरोपों के चलते फेडरेशन के सदस्यों ने वर्चुअल बैठक कर सर्वसम्मति से सचिव विनोद कुमार के खिलाफ असंतोष जताते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। सचिव पद पर नई नियुक्ति होने तक सारे अधिकार अध्यक्ष के पास रहेंगे।
फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील डंग ने बताया कि हाल ही में केरला में हुई चौथी नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन सचिव विनोद कुमार ने बिना एजीएम के किया। इसके अलावा उन्होंने कई बार अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हुए फेडरेशन के खाते से लाखों रुपए का लेनदेन किया। इस संबंध में तीन जुलाई को एक बैठक आहूत की गई थी और सचिव विनोद कुमार से वित्तीय मामलों की रिपोर्ट मांगी गई लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। मंगलवार को फेडरेशन की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई जिसमे विनोद कुमार को सचिव पद से हटा दिया गया। साथ ही प्रशान्थम राम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जो वित्तीय मामलों की जांच करेगी। डंग ने बताया कि विनोद कुमार अब फेडरेशन में किसी भी पद पर नही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि फेडरेशन की ओर से पांचवें मास्टर्स नेशनल गेम्स का आयोजन फरवरी 2023 में कोलकाता में प्रस्तावित है जिसकी तैयारियां जारी हैं।

मास्टर गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.