राजपुर रोड स्थित दीकैथ कपड़े के शोरूम में पानी का रिसाव, शोरूम मालिक और आवासीय भवन के मालिक के बीच हुई तीखी नोंकझोंक !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

राजधानी देहरादून के राजपुर रोड में पहली मंजिल पर आवासीय भवन है और नीचे दीकैथ कपड़े का शो रूम है जहाँ कपड़े के शो रूम में लगातार पानी का रिसाव होने से शो रूम में रखी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं विषय को लेकर प्रथम तल की मालिक एडवर्ड से कई बार शिकायत की गई कि उनके परिसर से पानी के रिसाव को बंद किया जाए क्योंकि यह पानी का रिसाव नीचे दुकान तक पहुंचता है और वहां पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा रहा है लेकिन बार-बार कहने पर एडवर्ड द्वारा गाली गलौज किया जा रहा था और कुत्ते को खोलकर कुत्ते से कटवाने का प्रयास किया जा रहा था।

वहीं पीड़िता और समाजसेवी सुनीता प्रकाश ने कहा कि शो रूम के ऊपर एक महिला रहती है जो दुकान खाली कराना चाहती है जिस कारण से वो ऊपर से पानी छोड़ती है जिस कारण से नीचे दुकान मैं पानी का रिसाव हो जाता है और शो रूम में रखे सामान को नुकसान पहुंचता है। मैं पिछले 10 साल से लगातार रिक्वेस्ट करते आ रही हूं कि मैडम ऐसा मत कीजिए दुकानदार हमें हमेशा शिकायत करते हैं कि मैडम ऊपर से पानी आ रहा है। कैसे हम यहां पर रहे लेकिन ये महिला बिल्कुल नहीं मान रही है। इसी संदर्भ में मैंने पहले भी शिकायत की थी लेकिन पुलिस उस महिला पर कोई कार्रवाई नहीं की पुलिस का कहना है कि मैडम बहुत बत्तमीज है। वही आज दोबारा शिकायत पत्र लेकर धारा चौकी पहुंची जहां पर पुलिस द्वारा स्वास्थ किया गया कि इस बार उनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.