उत्तरकाशी पुलिस में पिपिंग सेरेमनी आयोजित, छह हेड कांस्टेबल एएसआई पद पर पदोन्नत !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून


उत्तरकाशी पुलिस में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल श्रीमती अनीता, श्रीमती माया गुसाईं, श्री मनोज सिंह पंवार, श्री गौरव रावत, श्री अब्बल सिंह पंवार एवं श्री मनोज सिंह नेगी को अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया।


पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने पदोन्नत कार्मिकों को उनके कंधों पर पदचिह्न लगाकर अलंकृत किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं और सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें।


पिपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार एवं निरीक्षक एलआईयू श्री दीपक रावत भी उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.