देहरादून के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून अस्पताल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था के लिए हुई बैठक !
Share your love

उत्तराखंड के सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल दून अस्पताल में दिनों दिन मरीजों की सख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दून अस्पताल में मरीज सिर्फ पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों से ही नहीं आते बल्कि उत्तराखंड से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों से भी लोग इलाज कराने यहां आते हैं।
अस्पतालों में बढ़ते मरीजों और तीमारदारों की संख्या के कारण अस्पताल परिसर में और अस्पताल के चारों ओर गाड़ियों की वजह से जाम की स्थिति बन जाती है, वहीं अस्पताल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण तीमारदारों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वही आज नगर आयुक्त नमामि बंसल द्वारा दून चिकित्सालय प्रशासन के साथ चिकित्सालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किए जाने तथा अवैध अतिक्रमण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्राचार्य गीता जैन एवं डिप्टी एम0एस0 एनएस बिष्ट मौजूद रहे। नगर आयुक्त द्वारा कहा गया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों, परिजन एवं आपातकालीन सेवाओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसके लिए शीघ्र व्यवस्थित स्थल चयनित किए जाए साथ ही साथ आस-पास के सार्वजनिक मार्गो व फुटपाथ से अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
