अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी, राहत बचाव कार्य जारी, मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्त की शोक संवेदना !
Share your love
लोक जन टुडे ब्यूरो देहरादून


उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस पहाड़ क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से बस सड़क से फिसलकर सैकड़ों फीट नीचे खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है, वहीं मृतकों और घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
