घर के आंगन से 7 साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिला शव

Share your love

टिहरी : जिले के नरेंद्रनगर के साल दोगी ग्रामसभा के पीपल सारी नामे तोक में 7 साल की बच्ची को घर के आंगन से गुलदार उठा ले गया। जानकारी के अनुसार बीती देर रात मुकेश रावत की 7 साल की बैठी स्मृति शौच करने के लिए घर के बाहर आंगन में आई थी। इस दौरान उस पर अचानक ही गुलदार ने हमला कर दिया और उसे घसीट कर ले गया।

वन विभाग की टीम आगराखाल पुलिस चौकी इंचार्ज हिम्मत सिंह साह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की। देर रात करीब साढ़े 12 बजे बालिका का शव घर से करीब 7 सौ मीटर दूर जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। घटना के बाद से गांव में दहशत और मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *