नशा तस्करों की खैर नहीं! एसएसपी देहरादून की सख्त कमान से सेलाकुई पुलिस ने दबोचा स्मैक तस्कर !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

राजधानी देहरादून में नशे के सौदागरों के खिलाफ एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस का डंडा लगातार सख्ती से बरस रहा है। इसी कड़ी में थाना सेलाकुई पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है ।

एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रग्स और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं जिनके अनुपालन में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत दिनांक 10/11/2026 को चैकिंग के दौरान सेलाकुई क्षेत्र में ‘राजा के ढाबे’ के पास से पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

गिरफ्तार के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई में संबंधित धाराओं तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम देवेंद्र पुत्र कालीचरण मूल निवासी जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी सम्राट कॉम्प्लेक्स, सेलाकुई, देहरादून है।

अभियुक्त की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सेलाकुई उपनिरीक्षक संदीप पंवार, कॉन्स्टेबल संजीव एवं कॉन्स्टेबल अनुज कुमार शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.