दिवाली की आतिशबाजी से बिगड़ी देहरादून की हवा, AQI 300 के पार!
Share your love

लोकजन टुडे,शीतल सकलानी
दीपावली पर हुई आतिशबाजी का असर देहरादून की हवा पर देखने को मिला। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिवाली के दिन शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि 1 से 8 नवंबर के बीच प्रदेश के ज्यादातर शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं नैनीताल और टिहरी में AQI 100 से नीचे रहा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दिवाली से करीब एक सप्ताह पहले ही प्रदेश के अलग-अलग शहरों में वायु गुणवत्ता की निगरानी शुरू कर दी गई थी। इस दौरान ज्यादातर शहरों में हवा की स्थिति सामान्य दायरे में रही, लेकिन दिवाली की आतिशबाजी के बाद देहरादून में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया।
बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के अनुसार दिवाली पर प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में तापमान गिरने के साथ टेम्परेचर इन्वर्जन की स्थिति बनने पर प्रदूषण की समस्या बढ़ सकती है। इस स्थिति में धूल और धुएं के कण वातावरण में ही फंसे रहते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
