14 लाख की लूट, 24 घंटे में दून पुलिस का वार: 3 दबोचे, ₹1.50 लाख बरामद; एसएसपी देहरादून की पटेलनगर पुलिस टीम ने ढहाया बदमाशों का नेटवर्क !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में दून पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है जिसके मद्देनजर कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिनदहाड़े हुई 14 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को लूटी गई रकम में से 1.50 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है।
दिनांक 07 नवंबर 2026 को राजेश कुमार सोनी, पुत्र धज्जा राम, निवासी- राणा कॉलोनी, नजदीक ए०एन०डी० पब्लिक स्कूल, हरिपुर कलां, मोतीचूर, देहरादून ने कोतवाली पटेलनगर में को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि जब वह दोपहर के समय अपने घर से देहरादून में दिनेश तिवारी के पास एक प्लॉट के सौदे के सिलसिले में 14 लाख रुपये नकद लेने गए थे । इसके बाद जब वह अपने साथियों दिनेश तिवारी, ओंकार और गुरविंदर के साथ अपने वाहन संख्या: UK06 2002 में बैठकर इंद्रेश अस्पताल की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में इंद्रेश अस्पताल के पास पीछे से 4-5 एक्टिवा और बाइक पर सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और वाहन की पिछली सीट पर रखा पैसों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर नरेश राठौड़ को त्वरित खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए, जिसके तहत अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए ठोस जानकारियां जुटाई जिसके परिणामस्वरुप अल्का डेयरी से मेहूवाला की ओर जाने वाले रास्ते से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके नाम…
■ सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र स्व. पंजाब सिंह निवासी रोहित नगर, बुग्गावाला रोड, बिहारीगढ़, हाल निवासी देहराखास, देहरादून।
■ जसमीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी सुंदरपुर, थाना बिहारीगढ़, हाल निवासी पूर्वी पटेलनगर, देहरादून ।
■ शक्ति सिंह पुत्र स्व. बलबीर सिंह निवासी राजपुर रोड, देहरादून है।
लूट का मात्र 24 घंटों में खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर निरीक्षक नरेश राठौड़, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश थलेडी, चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक आशीष कुमार, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, कॉन्स्टेबल पंकज कुमार, कॉन्स्टेबल गौरव कुमार, कॉन्स्टेबल सूरज राणा एवं कॉन्स्टेबल संदीप कुमार शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
