केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी, 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट और सामान!
Share your love

लोकजन today, देहरादून
उत्तरकाशी, 2 नवंबर 2026। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर लापता हुए ट्रैकर्स की तलाश में SDRF उत्तराखंड पुलिस और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर केदार खड़क के पास सर्चिंग के दौरान लापता ट्रैकर्स का टेंट और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। एक बैग भी टीम को मिला है, लेकिन अभी तक ट्रैकर्स का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
SDRF की एडवांस टीम सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में दुर्गम इलाके में सर्च अभियान चला रही है। ऊंचाई अधिक होने के साथ ही क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर मौजूद SDRF टीम प्रभारी ने सैटेलाइट फोन के जरिए अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दी। बताया गया कि खराब मौसम और लगातार हो रही बर्फबारी के कारण आगे बढ़कर सर्च करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टीम ने घटनास्थल के पास ही सुरक्षित कैंप स्थापित कर लिया है। टीम रात वहीं रुकेगी और मौसम में सुधार होने के बाद दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
SDRF और NIM की टीमें आपसी समन्वय के साथ लापता ट्रैकर्स की तलाश में जुटी हैं। फिलहाल टेंट, बैग और अन्य सामान मिलने से उम्मीदें बनी हुई हैं, लेकिन ट्रैकर्स के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
