मजदूरी के विवाद में हैवान बना प्लंबर: बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की पेचकस से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल
देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित निस्तारण कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला…
आज, 06 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग 3:10 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को सूचना मिली कि तपोवन स्थित विष्णुलोक कॉलोनी के एक घर में चोरी के प्रयास के दौरान स्थानीय निवासियों ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रायपुर पुलिस बल के साथ बिना कोई समय गंवाए मौके पर पहुंचे।स्थानीय निवासियों द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से जब पूछताछ की गई तो उसने पेंचकस से हमला करने की बात कबूली। घर के अंदर बुजुर्ग दंपत्ति और एक महिला खून से लथपथ बेहोश पड़े थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
त्वरित कार्रवाई और एसएसपी देहरादून की अगुवाई
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उनके दिशा-निर्देशन में फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट ने मौके से बारीकी से साक्ष्य जुटाए तथा फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराई। एसएसपी देहरादून के कड़े रुख और त्वरित विवेचना के निर्देशों के चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तत्काल हत्या का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई पूरी की।
पैसों के विवाद में पेंचकस से किया हमला
पुलिस की गहन पूछताछ में आरोपी की पहचान राजकुमार (पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी इंद्रेश नगर, देहरादून; मूल निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह प्लंबर का काम करता है और पिछले दो सालों से पीड़ित दंपत्ति के घर काम के सिलसिले में आ-जा रहा था।
आज भी बुजुर्ग दंपत्ति ने उसे प्लंबिंग के काम के लिए ही बुलाया था। काम पूरा होने के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर बहस हो गई। बहस बढ़ने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे पेंचकस से बुजुर्ग दंपत्ति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी दौरान पड़ोस के घर में काम करने वाली नौकरानी चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने उस पर भी पेंचकस से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त पेंचकस बरामद कर लिया है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक सोने की चैन भी बरामद हुई है।
पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज का भी गहनता से अवलोकन कर रही है।
मृतकों के नाम रमेश कपूर (उम्र 80 वर्ष) निवासी: लेन नंबर 2, विष्णुलोक कॉलोनी, तपोवन रोड, थाना रायपुर, रजनी कपूर (उम्र 75 वर्ष), पत्नी रमेश चंद्र कपूर, तिलया देवी (नौकरानी), पत्नी स्व. पवन राम, निवासी बिहारी बस्ती, विद्या विहार, थाना रायपुर, देहरादून है ।
पुलिस टीम की पीठ थपथपाई
एसएसपी देहरादून की त्वरित कार्यप्रणाली, कुशल नेतृत्व और थाना रायपुर पुलिस टीम की मुस्तैदी के कारण इस दुखद एवं जघन्य हत्याकांड के आरोपी को मौके से ही धर दबोचा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के कुशल मार्गदर्शन और थाना रायपुर पुलिस टीम की सजगता व त्वरित कार्रवाई की सर्वत्र सराहना हो रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
