“जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” योजना के तहत लोगों को मिल रहा लाभ – सीएम धामी !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो, देहरादून

जन जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत आयोजित हो रहे शिविरों के माध्यम से शासन-प्रशासन पहली बार सीधे जनता के द्वार पहुंच रहा है,

जिससे ग्रामीण, पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला अथवा तहसील मुख्यालयों के चक्कर लगाने के झंझट से निजात मिली है।

वहीं सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने कहा की
जन जन की सरकार, जन जन के द्वारा लोगों के द्वारा इस अभियान को सराहा जा रहा है और यह अभियान उन लोगों के लिए है जो समाज के अंतिम छोर में है, सर्ववर्ती क्षेत्रों में है, दूर दराज गांवों में रहने वाले लोग हैं, उन लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए। जो विकलांग हैं, जिनका सर्टिफिकेट नहीं बन पाया है, जिनके पेंशन नहीं लग पाई है।

भारत सरकार की और राज्य सरकार की लाभार्थी योजनाएं हैं, उन सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद भी उस श्रेणी में नहीं आए हैं। उनके घर के पास जाकर, सरकार के सभी विभाग, सभी प्रशासनिक विभाग काम कर रहे हैं, कैंप लगा रहे हैं, जिलाधिकारी उसका मॉनिटरिंग कर रहे हैं और मैं भी बीच-बीच में सभी स्थानों पर जा रहा हूं। हमारे सभी मंत्रीगण और हमारे सांसदगण भी प्रतिभाग करेंगे


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.