दून पुलिस ने अकेले निवास कर रहे 22 वृद्धजनों से की मुलाकात, पूछा कुशलक्षेम, दिलाया हर सम्भव सहायता का भरोसा !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून,

किसी भी सहायता हेतु उपलब्ध कराये गये पुलिस कन्ट्रोल रूम, थाना व पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नम्बर

सभी बुजुर्गों को साइबर अपराधो की दी गई जानकारी, सतर्क रहने हेतु किया जागरूक

जरूरतमंद सीनियर सिटीजन को उनका दैनिक सामान व दवाइयां कराई उपलब्ध

दून पुलिस की पहल को बुजुर्गों ने सराहा, पुलिसकर्मियों को स्नेह से दिया अपना आशीर्वाद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते हुए उनकी कुशलक्षेम लेने तथा उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

वहीं उक्त आदेश का पालन करते हुए थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा निवास कर रहे 22 सीनियर सिटीजनो से मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी,साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु थाना,पुलिस कंट्रोल रूम,चीता पुलिस तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये गये। 

इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम के सम्बन्ध में अपराधों की जानकारी दी गई और सभी को जागरूक किया गया। इस दौरान कुछ सीनियर सिटीजनो का दैनिक सामान व दवाई समाप्त होने पर उन्हें दैनिक सामान व दवाई उपलब्ध कराई गई।  सभी बुजुर्गों ने दून पुलिस द्वारा की जा रही पहल एवं प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.