देहरादून में भयंकर सड़क हादसा,सीमेंट से भरे ट्राले में घुसी कार, चार की मौत !

Share your love

आज सुबह देहरादून में एक भयंकर दुर्घटना हुई है जिसमें चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना प्रातः लगभग 03:10 बजे की है जब वाहन संख्या HR 42 E 2701 मारुति रिट्ज कार सफेद रंग, जो सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी, उक्त कार के आगे वाहन संख्या HR63F 5353 ट्रोला चल रहा था जिसमें सीमेंट भरा था,आशारोड़ी के पास कार सवार खुद पीछे से उसके आगे चल रहे सीमेंट के ट्राले से टकरा गए जिसमे कार सवार पांच व्यक्ति उस ट्राले में घुस गए और मौके पर चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस द्वारा मृतक तथा घायल के परिजनों को सूचित दे दिया गए है जिनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वाहन संख्या‌ HR63F 5353 ट्रोला को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर उसके चालक आफताब पुत्र जुल्फिकार निवासी शेखपुरा कदीम थाना देहात कोतवाली सहारनपुर जिला सहारनपुर से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

नाम पता मृतक :-

*1- अंकुश पुत्र अजीत निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा 2- पारस पुत्र जयकरण निवासी पुरखास धीरन, जिला सोनीपत, हरियाणा3- अंकित पुत्र राजेश निवासी मेरिडा तहसील जुलाना, जिला जींद, हरियाणा4- नवीन पुत्र नरेश निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक, हरियाणा*

नाम पता घायल व्यक्ति‌ :-* विनय पुत्र विजय निवासी पुरखास धीरन जिला सोनीपत हरियाणा


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.