शुक्रवार रात भूकंप नेपाल में 60 से अधिक लोगों की मौत उत्तर भारत में भी महसूस किए गए झटके

Share your love

उत्तराखंड/ नेपाल

 

उत्तर भारत में एक बार फिर आये भूकंप से उत्तराखंड की धरती और पहाड़ भी डोल गये। प्राथमिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है इसलिए सीमावर्ती पिथौरागढ़ के इलाके में भूकंप से कंपन अधिर महसूस किया गया। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सभी जिलों में महसूस किये गये हैं भूकंप के झटके। भूकंप की तीव्रता 6 के आसपास बताई जा रही है।

पश्चिमी नेपाल में भीषण भूकंप से अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाली अधिकारियों ने बताया कि रुकुम पश्चिम में 30 लोगों की मौत हो हुई है तो वहीं जाजरकोट में 26 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रेस्क्यू फोर्स बचाव अभियान में जुट गई है। बता दें, शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे नेपाल के पश्चिमी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है।

40 सेकंड तक लगे झटके

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, रात 11.47 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र जाजरकोट में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का असर भारत और चीन में भी महसूस किया गया। भारत में भी करीब 40 सेकंड तक झटके महसूस किए गए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.