सरेआम मार पिटाई का कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया सच आखिर क्या था माजरा

Share your love

ऋषिकेश

 

आज दिनभर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं कैबिनेट मंत्री के थप्पड़ मारते ही मंत्री के गनर के द्वारा उनकी पिटाई की जा रही है हालांकि जिन युवकों की पिटाई हो रही है वह भी अपना बीच-बचाव कर रहे हैं

 

इस वीडियो में जितना दिखाई दे रहा है उससे यही प्रतीत हो रहा है वीडियो वायरल होने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने बताया कि जिस युवक के साथ हाथापाई हुई है वह सुरेंद्र सिंह नेगी है और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके लिए उल्टा पुल्टा लिखता है आज भी ट्रैफिक होने के कारण उनकी गाड़ी रुकी हुई थी तो वह उनको देख गाली गलौज करने लगा जिसके बाद उसके द्वारा उनके ऊपर पत्थर से हमला किया गया और उनके और उनके पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़े गए हैं

हालांकि जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें जो दिखाई दे रहा है वह इसके बिल्कुल विपरीत है अब यह वीडियो किस शख्स ने बनाया है पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.