नैनीताल गर्म पानी में दर्दनाक हादसा, चालक की मौके पर मौत !

Share your love

नैनीताल

*गरमपानी, नैनीताल में हुआ दर्दनाक हादसा, SDRF ने रिकवर किया चालक का शव।

आज दिनाँक 01 मई 2023 को पुलिस चौकी खैरना द्वारा SDRF को अवगत कराया गया कि गरमपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर मार्ग से लगभग 30 मीटर नीचे गिर गयी है।

उक्त सूचना पर पोस्ट खैरना से HC नवीन कुंवर के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त कार (UK 04 M 1313) में एक ही व्यक्ति सवार था जो कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा था, उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नीचे खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतक का विवरण:-*
कमल कुमार वर्मा पुत्र श्री वी. एल. वर्मा, उम्र- 46 वर्ष, निवासी- खजांची मोहल्ला, अल्मोड़ा।

*रेस्क्यू टीम का विवरण:-*
1. हे0का0 नवीन कुमार
2. का0 गणेश मेहरा
3. का0 सूरज बिष्ट
4. का0 कैलाश राम
5. का0 रंजीत सिंह
6. उप0चा0 जीवन


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.