पैठाणी के टीला गांव में बड़े-बड़े पत्थर के आकार के गिरे ओले 6 भेड़ो की मौत

Share your love

पौड़ी गढ़वाल/ पैठाणी /टीला गांव:

पौड़ी जनपद के पैठाणी के टीला गांव में कल शाम भयंकर ओलावृष्टि से भगतराम पंत कि 6  भेड़ो की मौत हो गई

कल शाम जंगल में टीला गांव के निवासी भगतराम पंत अपने भेड़ बकरियों को चरा रहे थे शाम 5:00 बजे के लगभग अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई भगतराम पंत ने बताया आसमान से बरसने वाले ओले जिनका आकार इतना बड़ा था यदि किसी इंसान के भी लग जाए तो चोटिल हो जाए

वही ओलावृष्टि होने के दौरान जितनी भेड़ बकरियां पेड़ों की ओट में  आ पायी वह तो बच गई लेकिन छह भेड़ ओलावृष्टि में चोटिल होकर मर गई

वहीं इस घटना के बाद भगतराम पंत  प्रशासन से गुहार लगा रहे है कि उन्हें मुआवजा दिया जाए और आर्थिक मदद की जाए ।

ग्रामीणों ने बताया  उस क्षेत्र के पटवारी सूचना देने के बावजूद भी गांव में नहीं पहुंचे

 

 

वहीं राज्य से बाहर होने के कारण क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दूरभाष के माध्यम से इस घटना पर दुख जताते हुए कहा प्रशासन को  गांव में निरीक्षण के निर्देश दिए हैं जो भी नुकसान हुआ है प्रशासन के द्वारा उसका आकलन किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.