एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया ने देश के टॉप स्कूलों की रैंकिग लिस्ट की जारी, टॉप टेन में उत्तराखंड के 8 स्कूल शामिल
Share your love
देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शुरू से ही एजुकेशन हब है। यहां कई बड़े बड़े और नामी स्कूल है और इन स्कूलों के ही छात्र आज देश और दुनिया में नाम कमा रहे है।
आपको बता दें की एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया ने देश के टॉप स्कूलों की रैंकिग लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें टॉप टेन में उत्तराखंड के 8 स्कूल शामिल हैं।
देहरादून के कई स्कूलों ने एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया की साल 2022-23 की लिस्ट में टॉप टेन में जगह बनाकर एक बार फिर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया ने देश के टॉप स्कूलों की रैंकिग लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें टॉप टेन में उत्तराखंड के 8 स्कूल शामिल हैं। बोर्डिंग स्कूल की लिस्ट में देहरादून के द दून स्कूल तथा वेल्हम बॉयज स्कूल संयुक्त रूप से नंबर वन की पोजिशन पर हैं। जबकि नैनीताल का बिड़ला विद्या मंदिर स्कूल चौथे स्थान पर रहा। पिछले साल भी इस लिस्ट में द दून स्कूल टॉप पर था, लेकिन वेल्हम ब्वॉयज पांचवे स्थान पर था। इस बार दोनों ही स्कूल टॉप पर रहे हैं। बेटियों की शिक्षा के मामले में भी देहरादून के संस्थानों ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।यहां के शैक्षणिक संस्थान छात्राओँ के लिए सुरक्षित संस्थान बनकर उभरे हैं।
गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल की जो लिस्ट है, उसमें टॉप 10 में से छह गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल देहरादून के ही हैं। वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने टॉप टेन लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। जबकि ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल तीसरे नंबर पर है। इसी तरह होप टाउन गर्ल्स स्कूल चौथा स्थान हासिल करने में सफल रहा है। वेंटेज हॉल रेजिडेंशियल स्कूल इस लिस्ट में 8वें स्थान पर है। जबकि शिगली गर्ल्स स्कूल 10वें स्थान पर रहा। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया 2022-23 सह बोर्डिंग स्कूलों की लिस्ट भी जारी करता है। इसमें सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने चौथा स्थान हासिल किया है। इस तरह एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया 2022-23 की रैंकिंग में उत्तराखंड के शैक्षणिक संस्थानों का खूब दबदबा रहा है, जो कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
