पीएम मोदी ने सीएम धामी को किया फोन, जोशीमठ आपदा को लेकर ली जानकारी

Share your love

देहरादून : जोशीमठ में हो रहे भू धसाव और लोगो के घरों में आ रही दरार को लेकर आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। इस आपदा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन किया। पीएम ने फोन पर जोशीमठ में चल रहे राहत बचाव कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विस्तार पूर्वक मुख्यमंत्री से जोशीमठ को लेकर चर्चा की। पीएम ने हर संभव प्रदेश सरकार को मदद देने का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर संभव मदद की गई है बात

जोशीमठ के घरों में आ रही दरारों को लेकर की है चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री को फोन करके ली जानकारी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.