कुंवर प्रणब सिंह चैंपियन ने मित्र पुलिस पर लगाए आरोप

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने आरोप लगाया है की मित्र पुलिस शराब के नशे में धुत्त होकर देहरादून में नागरिकों से करती है बदसलूकी है।

गौरतलब है की पूर्व विधायक चैंपियन का आरोप है की 20 दिसंबर को रात्रि लगभग 11.00 बजे दिलाराम चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक डालनवाला भट्ट चेकपोस्ट पर ट्रैफिक के वाहन चेक कर रहे थे देर रात हुई घटना के वीडियो भी सामने आए है।

पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह के पुत्र कुँवर दिव्य प्रताप अपनी लैंडक्रूजर कार से आ रहे थे , कि तभी उनकी गाड़ी को रोक , निरीक्षक भट्ट ने अभद्रता की , जिसका उनके गनर ने विरोध किया , जिसको भट्ट ने बुरी तरह डाँटा

कुँवर दिव्य ने कहा कि वह पूर्व विधायक कुँवर प्रणव जी के पुत्र हैं , तो बड़ी बदतमीज़ी से निरीक्षक भट्ट ने कहा कि ,”मैं तुझे भी जानता हूँ तेरे बाप को भी जानता हूँ “ ये अभद्रता बर्दाश्त के बाहर है ।

 

बेटे ने पिता को फ़ोन किया तो वह तत्काल कोतवाली पहुँचे और शराब के नशे में धुत्त निरीक्षक भट्ट को अल्कोहल टेस्ट कराने और SSP के निवास पर चलने को कहा पूर्व विधायक चैंपियन के मुताबिक अब ग़ैर ज़िम्मेवार पुलिस अधिकारी के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर , तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उच्च~स्तरीय जाँच कराने की मांग पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने की है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.