विधानसभा से बर्खास्त किए गए कर्मचारी फिर से बैठे धरने पर
Share your love
देहरादून :- विधानसभा में बैकडोर भर्ती को लेकर बर्खास्त किए गए 228 कर्मचारियों का सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन बीते 2 दिनों से लगातार विधानसभा के सामने जारी था। वही आज तीसरे दिन जब यह बर्खास्त कर्मचारी धरने के लिए विधानसभा के सामने पहुंचे तो यहां भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात था।
एक तरफ बर्खास्त कर्मचारी लगातार विधानसभा स्पीकर रितु खंडूरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे । तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस बल इन बर्खास्त कर्मचारियों से धरना समाप्त करने की अपील कर रहा था । लेकिन जब बार-बार समझाने के बावजूद भी बर्खास्त कर्मचारी का अपना धरना समाप्त करने को राजी नहीं हुए तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी बर्खास्त कर्मचारियों मौके से गिरफ्तार कर लिया । इस दौरान पुलिस को हल्के बल का भी प्रयोग करना पड़ा ।
वही मीडिया से बात करते हुए बर्खास्त कर्मचारियों ने कहा कि विधानसभा स्पीकर की कार्यवाही अधूरी है। जबकि 2001 से लेकर अब तक सभी लोगों को एक ही तरीके से नियुक्ति दी गई। बर्खास्त कर्मचारियों की माने तो उन्हें न पूर्व में अपनी बात रखने का मौका दिया गया और न ही अब उनकी बात सुनने का काम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है । ऐसे में उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का प्रयास किया । लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से पुलिस फोर्स के माध्यम से बल का प्रयोग कर यह हक भी उनसे छीना जा रहा है ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
