गैंगस्टर एक्ट माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क

Share your love

  1. देहरादून : उत्तराखंड पुलिस गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की तैयारी में लग गई है। अब प्रदेश भर के गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों की सम्पत्ति जब्त की जाएगी। साथ ही UKSSSC पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार शुदा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों की भी सम्पत्ति भी जब्त की जाएगी। इसके अलावा  NDPS Act के अन्तर्गत वाणिज्यिक मात्रा वाले ड्रग्स माफियाओं की सम्पत्ति भी कुर्क करने की तैयारी उत्तराखंड पुलिस कर रही है।

आपको बता दें की अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशन में दिनांक 01 दिसम्बर, 2022 से दो माह का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत दर्ज सभी अभियोगों के अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।

इसके साथ ही अभियान में ईनामी एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों पर ईनाम घोषित कर जनपद स्तर पर विशेष टीमें बनाकर वांछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ईनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ को भी निर्देशित किया गया है।

डीजीपी अशोक कुमार के बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं कार्य में शिथिलता बरतने वालों व असफल रहने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.