सीएम धामी ने की पूर्व मुख्यमंत्री निशंक से शिष्टाचार भेंट !

Share your love

देहरादून  : बीते दिनों बीजेपी के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के विवादित बयान देने के बाद अब सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से आज अपने देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।सूत्रों की माने तो प्रदेश में जल्द ही दायित्वों का वितरन किया जाना है इसके अलावा कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री से पीएम नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने और देवभूमि के सर्वांगीण विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

आपको बता दे दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के सवाल उठाने के बाद पूर्व सीएम निशंक सीएम धामी के साथ पूरी तरह से खडे नजर आ रहें है हरिद्वार पंचायत चुनाव में दोनों की जोड़ी ने कमाल किया था ऐसे में दोनों की करीबी देखते ही बनती है ऐसे में सीएम पुष्कर भी कुछ सलाह लेने निशंक से मिलने आते रहते है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.