एसएलपी वापस लिए जाने का सवाल,  जवाब से बचते नजर आए सीएम

Share your love

देहरादून: अल्मोड़ा में सीएम पुष्कर सिंह धामी से जब सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस लिए जाने का सवाल  मीडिया ने पूछा तो इस सवाल के जवाब में ज्यादा कुछ कहने से बचते नजर आए। हालांकि सीएम ने बड़ा मामला नही होने की बात कहते हुवे कहा कि सरकार ने एसएलपी वापस ली ही नही थी। आपको बता दें की सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस लिए जाने पर हुए राजनीतिक बवाल के बाद आखिरकार धामी सरकार ने कदम पीछे खींच लिए हैं।

बता दे कि उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान राजनीतिक रूप से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार वर्सेस उत्तराखंड सरकार से जुड़ी वह याचिका चर्चाओं में रही। जिसमें उत्तराखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ना लड़ने का फैसला किया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस लेने की बात सामने आने के बाद से ही भाजपा के भीतर भारी द्वंद दिखाई दे रहा था। लेकिन अब देखना होगा की आखिर ये लड़ाई यही पर थमती है या आगे और नया मोड़ लेकर आती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.