एसएसपी हरिद्वार ने महिला दरोगा को किया सस्पेंड
Share your love
देहरादून : जनता के हित में हो रही लापरवाही को लेकर एस एस पी हरिद्वार खासा सख्त नजर आ रहे है। इसीलिए पुलिसिया लापरवाही को बिलकुल भी हल्के में न लेते हुए लापरवाह पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई करने से नहीं चूक रहे हैं।
गौरतल है की दुष्कर्म की जांच में लापरवाही बरतने पर एस एस पी हरिद्वार ने महिला दारोगा सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दें की सिडकुल थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन महिला दारोगा ललिता चुफाल ने आरोपित की गिरफ्तारी करना तो दूर आरोपित का पता भी नहीं ढूंढा और अज्ञात में चार्जशीट लगा दी। संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने महिला दारेागा को सस्पेंड कर दिया।
साथ ही इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल को प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए हैं।दुष्कर्म के मुकदमे की जांच में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सिडकुल थाने में तैनात एक महिला दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में आरोपित का पता पीड़िता को मालूम नहीं था।
गिरफ्तारी करना तो दूर आरोपित का पता भी नहीं ढूंढा
महिला दारोगा ललिता चुफाल ने आरोपित की गिरफ्तारी करना तो दूर आरोपित का पता भी नहीं ढूंढा और अज्ञात में चार्जशीट लगा दी। संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने महिला दारेागा को सस्पेंड कर दिया। साथ ही इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल को प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए हैं।कई बार दुष्कर्म के बाद फरार हो गया आरोपित
कुछ दिन पहले सिडकुल क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। वहीं पीड़िता की मुलाकात हुई और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म के बाद आरोपित फरार हो गया। पीड़िता ने मुकदमे में आरोपित का नाम व स्थानीय पता लिखवाया था, लेकिन मूल पते की जानकारी उसे नहीं थी।
अज्ञात आरोपित के खिलाफ लगा दी चार्जशीट
विवेचना के दौरान महिला उपनिरीक्षक ललिता चुफाल ने आरोपित के स्थानीय पते पर जानकारी जुटाई, लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद महिला उपनिरीक्षक ने दो महीने के भीतर अज्ञात आरोपित के खिलाफ चार्जशीट लगा दी। मामला सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान के जानकारी में होने के बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को अवगत कराया। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने ललिता चुफाल को सस्पेंड कर दिया है।
विवेचकों को हिदायत, अफसरों को नसीहत
एसएसपी ने सभी विवेचकों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग की एक महत्वपूर्ण कड़ी विवेचना होती है। इसी आधार पर पीड़ित को न्याय मिलता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने सभी थाना कोतवाली प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को भी नसीहत दी है कि वह समय-समय पर विवेचकों का मार्गदर्शन करें।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
