सोशल मीडिया पर तमंचे की धौंस दिखाना युवक को पड़ा भारी

Share your love

दबंग बन कर रहा था हवा में बात
आज पहुंच गया थाने की हवालात

थाना खानपुर

एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए आदेशो के क्रम मे आज दिनांक 19/11/2022 को थाना खानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सोशल मीडिया में तमंचे के साथ फोटो वायरल करने के आरोपी अभियुक्त आकाश पुत्र चंद्रपाल निवासी प्रहलादपुर को दबोच कर उसके कब्जे से 01अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस बरामद किया।

अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया में फोटो वायरल कर आमजन में दहशत का माहौल बना रहे युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.