मॉर्डन पुलिस बैरक का पुलिस अधीक्षक चमोली ने किया उद्धघाटन

Share your love

 

कोतवाली चमोली में पुलिस कर्मियों के लिए बनाई गई आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण मॉर्डन   पुलिस  बैरक का पुलिस अधीक्षक चमोली ने किया उद्धघाटन

 

पुलिसकर्मियों की जीवनशैली एवं रहन सहन में गुणात्मक सुधार एवं बेहतर वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से कोतवाली चमोली में वर्षों से जर्जर और पुरानी बैरकों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर स्मार्ट बैरक के रूप में अपग्रेडेशन किया गया, जिसका आज दिनाँक 30/09/2022 को पुलिस अधीक्षक चमोली  द्वारा उद्धघाटन किया गया।

पुलिस कर्मियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श बैरक के निर्माण का मुख्य उद्देश्य बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों को स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है,जिससे पुलिसकर्मी जब दिन भर की भाग-दौड़ एवं थकान भरी ड्यूटी से जब बैरिक में आराम करने आये तो उन्हें घर जैसी अनुभूति एवं पूर्ण सुविधा मिल सके और वे शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रह सकें। उक्त स्मार्ट बैरक में प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए स्टोरेज बेड, अलमारी, व्यक्तिगत सेल्फ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। बैरक से अटैच बाथरूम, शौचालय उत्तम गुणवत्ता के बनवाए गए हैं।
पूर्व में जनपद चमोली की समस्त पुलिस बैरकों का अपग्रेडेशन कर उन्हें भी पुलिस स्मार्ट बैरक के रूप में परिवर्तित किया जा चुका है।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली,प्रतिसार निरीक्षक,यातायात निरीक्षक व कोतवाली चमोली के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.