उत्तराखंड में खनन को लेकर यह नया आदेश हुआ जारी सभी जिलाधिकारियों को

Share your love

सरकार ने सभी नदियों पर बने सेतु व पुलों के आसपास उप खनिजों के खनन पर रोक लगा दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। खनन से पुलों को होने वाले खतरों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

26 फरवरी 2013 से पुलों के नजदीक एक किलोमीटर की परिधि में खनन गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। लेकिन, इस आदेश को धता बताते हुए पुलों के इर्द गिर्द खनन होता रहा। जिसका परिणाम यह हुआ कि पुलों की नींव कमजोर होती चली गई और बरसात के सीजन में कई पुल टूट गए। अब सरकार ने पुलों के नजदीक खनन पर सख्ती के साथ पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव खनन आरके सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.