सीएमओ को मिल गया एनएचएम का बजट सोमवार को जारी हो जाएगा वेतन

Share your love

4 महीने से वेतन को आंदोलन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है स्टेट एनएचएम की ओर से पहली किस्त के रूप में 9 करोड रुपए सीएमओ कार्यालय को जारी हो गए हैं सीएमओ देहरादून डॉ मनोज उप्रेती ने इसकी पुष्टि की है उन्होंने बताया है कि ₹600000 ब्लॉक को दे दिया गया है बाकी रुपए जिले में रखे गए हैं सबसे पहले प्राथमिकता कर्मचारियों की वेतन की है जिसे सोमवार को जारी किया जाएगा उधर अन्य कार्य भी जल्दी शुरू होंगे आशाओं का मानदेय भी जारी किया जा रहा है

एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा है कि 12 तारीख को एमडी एनएचएम डॉक्टर राजेश कुमार ने यूनियन के पदाधिकारियों को मीटिंग के लिए बुलाया है इसलिए एमडी एनएचएम का घेराव स्थगित किया जाता है सभी कर्मचारी प्रदेश भर में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध करेंगे

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.