पुलिस कप्तान की पाठशाला बच्चों को शपथ दिलाकर नशे से दूर रहने का पढ़ाया पाठ
Share your love
पुलिस कप्तान देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने चलायी पाठशाला, स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिये किया जागरूक।*
देहरादून पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक: 09-09-2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र/छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कप्तान द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को वर्तमान में देहरादून पुलिस द्वारा ड्रग फ्री देवभूमि के तहत चलाये जा रहे अभियान के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। दिलीप सिंह कुंवर द्वारा बताया गया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिससे समग्रता से निपटने की आवश्यकता है।
नशा एक मानसिक, सामाजिक व चिकित्सीय समस्या है और इसके इलाज के लिये प्रत्येक व्यक्ति, परिवार, दोस्त, समाज व कानून को साथ मिलकर काम करना होगा। अक्सर युवा पीडी कम उम्र मे ही नशे की बुरी आदतों का शिकार हो जाती है, जिसका प्रमुख कारण उनका बुरी संगत में पडकर नशे के जाल में फंसना तथा अभिभावकों का अपने बच्चों को समय नहीं दिया जाना है। अक्सर युवा शौक के तौर पर नशे की शुरूवात करते हैं तथा धीरे-धीरे उसकी गिरफ्त में फंस जाते हैं, जहां से बाहर निकलना उनके लिये बिलकुल नामुमकिन सा हो जाता है। वर्तमान में ड्रग्स का कारोबार पूरे देश में एक भयावह रूप ले चुका है, इसकी रोकथाम तथा युवाओं के बीच बढती हुई नशे पृवृत्ति को रोकने के लिये हम सभी को एकजुट होकर सामने आना होगा और इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अभिभावकों व शिक्षकों की है। प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को समय देते हुए उन्हें नशे के कुप्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक कर उनमें अच्छे संस्कार जागृत करें। प्रत्येक अभिभावक को यह समझना होगा कि वे बच्चों के प्रति अपना व्यवहार मित्रवत रखते हुए उन्हें समय दें, क्योंकि युवा अवस्था की दहलीज पर कदम रखते ही कई बातें बच्चों के मन को विचलित करती हैं तथा अपने अन्दर हो रहे परिवर्तनों के सम्बन्ध में बच्चे अक्सर अभिभावकों को बता नहीं पाते तथा बुरी आदतों की ओर खिंचे चले जाते हैं। महोदय द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं से अपेक्षा की कि वे स्वयं को नशे के इस दलदल से दूर रखते हुए अपने परिवार, रिश्तेदारों तथा आस-पास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करेंगे तथा आगे बढकर एक सशक्त समाज की स्थापना करेंगे। कार्यक्रम के दौरान महोदय द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए नशे के विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की शपथ दिलाई गयी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
