सलमान ने बोला धडकन फिल्म का सुनील शेट्टी का यह डायलॉग और कर दी हत्या एक प्रेम कहानी का अंत
Share your love
बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म धड़कन तो आपने खूब देखी होगी और यह डायलॉग भी आपको याद होगा अंजली मैं तुम्हें भूल जाऊं यह हो नहीं सकता तुम मुझे भूल जाओ यह मैं होने नहीं दूंगा
काशीपुर के सलमान ने फिल्म के इस डायलॉग को दोहराते हुए अपनी प्रेमिका और उसकी मां की हत्या कर दी
मैं तुम्हें भूल जाऊं, यह हो नहीं सकता और तुम किसी और की हो जाओ, ये मैं होने नहीं दूंगा।’ सलमान ने कहा फिल्म धड़कन का सुनील शेट्टी का यह डायलॉग और कर दी हत्या
खबर विस्तार से
उत्तराखंड कुमाऊं के काशीपुर में गुरुवार 31 अगस्त को दिन दहाड़े हुई खौफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। प्रेमिका का रिश्ता दूसरी जगह तय हुआ तो प्रेमी के सिर पर खून सवार हो गया हो गया। और इस गुस्से में उसने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया।
प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने प्रेमिका का रिश्ता दूसरी जगह होने से नाराज होकर प्रेमिका और उसकी मां की धारदार हथियार से खुलेआम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई दोहरी हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद आरोपी हथियार समेत कोतवाली पहुंचा जहां पर उसने प्रेमिका और उसकी मां की हत्या करना कुबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।
काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां इमली चौक पर रईस अपनी पत्नी शबाना और बेटी शिवा और बेटे शाबेज के साथ रहते हैं। पिछले कई वर्षों से दुबई में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं। वहीं आरोपी सलमान भी मोहल्ला अल्ली खां में ही रहता है। पिछले एक साल से सऊदी अरब में जाकर प्लंबर का काम करता था।

सलमान का आक्रोश न सिर्फ शीबा के प्रति था बल्कि उसकी मां को वह रिश्तों में दरार आने की मुख्य वजह मान रहा था। इस बात का खुलासा सलमान और शीबा के बीच हुई करीब ढाई घंटे की व्हाट्सएप चैटिंग से हुआ है। बुधवार 31 अगस्त की रात ढाई घंटे तक हुई व्हाट्सएप चैटिंग में शीबा ने जहां सलमान पर उसे बदनाम करने की तोहमत मढ़ी, वहीं सलमान ने उसकी गाढ़ी कमाई के लाखों रुपये हड़पकर धोखा देने का आरोप लगाया।

सलमान रामनगर में शीबा की हत्या करना चाहता था। उसने शीबा को ठिकाने लगाने का प्लान कई दिन पहले ही तैयार कर लिया था। सलमान ने चार दिन पहले ही मुख्य बाजार से एक चाकू खरीदा था। इस चाकू को वह अपनी स्कूटी की डिक्की में रखता था।
एक दिन पहले ही वह शीबा को लेकर रामनगर के एक रिजॉर्ट में गया था। वहां भी उनके बीच कहासुनी हुई। सलमान वहीं उसकी हत्या करने की फिराक में था लेकिन वह यह दुस्साहस नहीं कर सका। चैटिंग के बाद उसे शीबा से नफरत हो गई जिस पर उसने मां-बेटी की हत्या करने की ठान ली।
मोहल्ला अल्ली खां निवासी सलमान और शीबा की प्रेम कहानी का सिलसिला 10 साल पहले शुरू हुआ। शीबा का परिवार दरगाह वाली गली में सलमान के घर के सामने किराये पर रहता था। सलमान का उसके घर आना-जाना होने लगा। कुछ दिन बाद शीबा के पिता ने दूसरी जगह मकान खरीद लिया लेकिन बैंक का लोन चुकता न होने के कारण मकान नीलाम हो गया।

मुफलिसी के दौर में सलमान उसके परिवार की मदद करने लगा। शीबा के पिता कई साल से दुबई में काम करते हैं चार साल पहले उसका भाई शावेज भी दुबई चला गया। सलमान ने पुलिस को बताया कि सात साल पहले वह प्लंबर का काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया था। इस दौरान उसने अपनी पूरी कमाई घर न भेजकर शीबा और उसकी मां को भेजी। उसका कहना है कि पहले दोनों मां-बेटी उसके साथ रिश्ता करने पर सहमत थे लेकिन शीबा पिछले एक-डेढ़ साल से उसे नजरअंदाज कर रही थी। वह उसका फोन तक अटेंड नहीं कर रही थी।
छह अगस्त को सलमान सऊदी अरब से घर लौटा। वह कई बार शीबा से मिला लेकिन शीबा का व्यवहार उसके प्रति रूखा रहा। इस दौरान उसे जानकारी मिली कि शीबा के परिजनों ने ग्राम मिस्सरवाला निवासी एक युवक से उसका रिश्ता तय किया था लेकिन किसी कारण से यह रिश्ता टूट गया। परिवार के लोग अब दूसरी जगह उसके रिश्ते की तैयारी कर रहे थे। इसी सिलसिले में उसके पिता और भाई भी दुबई से आए थे।
शीबा का भाई शावेज पिछले महीने और पिता रईस 10 अगस्त को दुबई लौट गए। रिश्ते के बारे में पूछने पर शीबा की मां का कहना था कि वह (सलमान) साधारण प्लंबर है और उनके स्टेटस का नहीं है। इस कारण वह अपनी बेटी का विवाह कहीं और करेगी
काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां इमली चौक पर रईस अपनी पत्नी शबाना और बेटी शिवा और बेटे शाबेज के साथ रहते हैं। पिछले कई वर्षों से दुबई में रहकर फर्नीचर का काम करते हैं। वहीं आरोपी सलमान भी मोहल्ला अल्ली खां में ही रहता है। पिछले एक साल से सऊदी अरब में जाकर प्लंबर का काम करता था।
सलमान डेढ़ माह पूर्व ही सऊदी अरब से वापस काशीपुर अपने घर आ गया था। सलमान और शिवा दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। सलमान का सऊदी अरब जाने से पूर्व से ही शिवा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थी।
सलमान ने सऊदी अरब से आने के बाद प्रेमिका शिवा से शादी करने को कहा था, लेकिन शिवा शादी करने से टालमटोल कर रही थी। इसी दौरान सलमान को ज्ञात हुआ कि शिवा का ग्राम मिस्सर वाला में किसी के साथ रिश्ता हो गया है और कुछ दिन बाद उसकी शादी हो जाएगी।
दूसरी जगह शादी होने की बात सुनने के बाद वह आग बबूला हो गया। और शिाव को जान से मारने निकल पड़ा। शिवा कार की ड्राइविंग सीख कर घर लौट रहे थी तभी आवेश में आए सलमान ने धारदार चाकू से सड़क पर ही चाकू से बार-बार गले और पेट में वार कर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
लेकिन प्रेम की गाथा को सुनकर काशीपुर में आज भी खूब चर्चाएं हो रही है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
