रुद्रपुर में गैस रिसाव से हड़कंप 20 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

Share your love

उत्तराखंड के रुद्रपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां गैस रिसाव से कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं

आज प्रातः आपदा कंट्रोल रूम रुद्रपुर, जनपद उधमसिंहनगर से SDRF को सूचना प्राप्त हुई की आजाद नगर ट्रांजिट कैंप में गैस रिसाव हो रहा है। एसडीआरएफ की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम ने निरीक्षक बालम सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुँचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। टीम की त्वरित कार्यवाही से किसी प्रकार की जनहानि नही हो पाई।

निरीक्षक बालम सिंह बजेली द्वारा बताया कि उक्त सिलेंडर 45 से 50 लीटर का था ,जिसका पाइप कट जाने से गैस रिसाव हो रहा था । उक्त सिलेंडर को जंगल में ले जाया गया है। कोई जनहानि नहीं है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.