रामदेव की तस्वीर अश्लील विज्ञापन पर दिखाने के मामले में मुकदमा दर्ज!

Share your love

लोकजन टुडे

बाबा रामदेव की तस्वीर अश्लील विज्ञापन पर दिखाने के मामले में पुलिस ने पतंजलि योगपीठ के विधिक अधिकारी की शिकायत पर वेबसाइट के खिलाफ केस दर्ज किया है। विधिक अधिकारी का आरोप है कि इससे बाबा रामदेव और पतंजलि योगपीठ के मान सम्मान को ठेस पहुंची है। विधिक अधिकारी का आरोप है कि एक वेबसाइट पर अश्लील सामग्री परोसी जाती है। इस वेबसाइट पर कथित उत्पादों के विज्ञापन पर बाबा रामदेव का फोटो अश्लील पंक्तियों के साथ लगाया गया है। जबकि बाबा रामदेव एवं दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट का किसी भी प्रकार का वेबसाइट संचालकों से कोई भी संबंध नहीं है। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि अज्ञात वेबसाइट संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.