बीजेपी के नेता वैक्सीन सेंटरों पर जाकर कर्मचारियों पर दबाव बनाकर गलत तरीके से वैक्सीन लगवा रहे: हरीश पनेरु

Share your love

रुद्रपुर: आज प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरीश पनेरु ने भाजपा सरकार के खिलाफ धरना देते हुए एवं निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल में जहां एक ओर आम जनता वैक्सीन लगाने के लिए लंबी – लंबी लाइनों में लगी है लेकिन फिर भी वैक्सीन नही लग पा रही है तथा सरकार द्वारा ऐप डाउनलोड कर उसपे रजिस्ट्रेशन करा कर महीनो इंतजार करने के बाद भी वैक्सीन नही लग रही है।

वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता इस तरीके से सरकार का दुरुपयोग करके वैक्सीन लगवा रहे हैं। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेता वैक्सीन सेंटरों पर जाकर कर्मचारियों पर दबाव बनाकर गलत तरीके से वैक्सीन लगवा रहे है। कई वैक्सीन सेंटर तो ऐसे है जहां भारतीय जनता पार्टी के छुटभैये नेता जिसको पर्ची देते है उसको ही वैक्सीन लग रही है। ऐसे सेंटरों की जांच होनी चाहिए और जिला प्रशासन/अधिकारियों को चाहिए की बिना राजनीतिक हस्तक्षेप बंद कर निष्पक्ष निर्णय लेने चाहिए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.