युवा पंजाबी महासभा कर रहा जरूरतमंदों की हर संभव मदद: चुघ

Share your love

रुद्रपुर: युवा पंजाबी महासभा कोरोना संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति एवं उसके परिवार वालों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। यह बात युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी उप जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को कोरोना महामारी से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 50 राशन किट सौंपने के पश्चात उनसे बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि युवा पंजाबी महासभा द्वारा गत वर्ष कोरोना महामारी के दौरान भी प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद की गई थी और इस वर्ष भी महासभा ऐसे परिवारों की मदद के लिए पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि राशन किट में खाद्य सामग्री के अतिरिक्त मास्क, सैनिटाइजर व पीपी किट्स आदि उपयोगी सामान भी मौजूद है। चुघ ने बताया कि इस कार्य में युवा पंजाबी महासभा की प्रदेश, जिला एवं नगर इकाई पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया की युवा पंजाबी महासभा द्वारा कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए पूर्व में एंबुलेंस वाहन की व्यवस्था की गई। वही जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर भी पहुंचाए जा रहे हैं।

संयुक्त मजिस्ट्रेट मिश्रा ने युवा पंजाबी महासभा द्वारा जनहित में कराए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए महासभा के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनहित के कार्य भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रखने होंगे। इस दौरान हिमांशु मिड्डा, सोनू खुराना, पंकज बांगा, यमन बब्बर, सीए अमित गंभीर, धीरज सुखीजा, कुणाल पुजारा, सचिन गंभीर, चिराग मुंजाल आदि मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.