पुलिस को मिली कामयाबी, 36 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी फरार

Share your love

ऊधमसिंह नगर: जिला मुख्यालय से मात्र 15 किमी0 दूर स्थित किच्छा कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाल चंद्रमोहन के दिशा निर्देश पर लालपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद ने लालपुर क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर मे स्थित अंग्रेजी शराब के अवैध गोदाम पर छापे मारी कर अंग्रेजी शराब की 36 पेटी शराब बरामद की।

घटना का खुलासा करने कोतवाली पहुंचे सीओ वीर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की ग्राम महाराजपुर में राजकुमार ठुकराल पुत्र हरवंश ठुकराल निवासी वार्ड नंबर 16 पंजाबी मोहल्ला किच्छा का एक अंग्रेजी शराब का अवैध गोदाम स्थित हैं। सूचना के आधार पर लालपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था जिसने लालपुर क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में स्थित अंग्रेजी शराब के अवैध गोदाम पर छापेमारी मारी कर 36 पेटियों मे रखें 1728 पव्वे अपने कब्जे मे लियें। पुलिस कार्रवाई में पकड़ी गए 36 पेटी अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग दो लाख 60 हजार रुपए बताएं जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी राजकुमार ठुकराल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी गई है। सीओ वीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र मे किसी भी प्रकार के अवैध कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,हमारी कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।वही चर्चाएं यह है कि पुलिस कार्रवाई को रोकने के लिए कई महानुभावों ने बहुत प्रयास किया लेकिन छापेमारी करने गई टीम ने उनकी एक ना सुनी, और अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम मे लालपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, का. सुरेश सिंह,राजकुमार, पूरन सौराडी, बसंत पाण्डे, देवेंद्र बिष्ट एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.