कहा मुर्दे को बांधकर ले जाती उत्तराखंड की मित्र पुलिस

Share your love

राजीव चावला/अज़हर मलिक- /काशीपुर/ लोकजन टुडे

काशीपुर। मानवता को शर्मसार करने वाली यह तस्वीर किसी को भी झिंझोड़ के रख देगी।
जहा उत्तराखंड की मित्र पुलिस ने एक मुर्दे के साथ भी मुल्जिमों जैसा व्यवहार करके सारी हदे पार कर दी।
हालांकि इस मामले के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में जाने के बाद कार्यवाही की बात कह रहे है,
जब कि तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए थी।

ऊधमसिंह नगर जनपद के3 काशीपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ एक व्यक्ति भुवन चंद निवासी ऊँचा कोट थाना बेतालघाट अज्ञात कारणों से काशीपुर आया हुआ था। भुवन ने आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद भुवन काशीपुर के सरकारी अस्पताल में पहुच गया। जहाँ चिकित्सको ने उसका इलाज करना शुरु किया लेकिन उसे बचा नही पाए। जिसके बाद चिकित्सको ने मामले की जानकारी कोतवाली काशीपुर में दी। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात दो सिपाही सरकारी अस्पताल में पहुच गए। जहाँ उन्होंने अपनी हैवानियत का इस कदर परिचय दिया कि आप सुनकर भी दंग रह जाएंगे। दोनों सिपाहियों ने भुवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाने के लिए एक ई रिक्शा की मदद ली। जिसमे पुलिस कर्मियों ने शव को स्ट्रेचर के साथ ई रिक्शे में लेटा दिया। यही नही पुलिस कर्मियों ने अपनी शव के प्रति क्रूरता दिखाते हुए शव के हाथों को ई रिक्शे से भी बांध दिया। जिसके बाद अस्पताल से निकलते ही ई रिक्शा एक बाइक से टकरा गया और जिससे बाइक भी गिर गई। जब इस मामले में एसएसपी बरिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वाहनों की उपलब्धता न होने के कारण पुलिसकर्मियों द्वारा ऐसा कदम उठाया गया होगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *