आधा दर्जन चोर के साथ डेढ़ दर्जन बाइक बरामद

Share your love


Report By Rajeev Chawla

काशीपुर पुलिस ने आज बाइक चोरियो का बड़ा खुलासा करते हुए चोरी की लगभग डेढ़ दर्जन बाइकों के साथ 8 बाइक चोरों में से आधा दर्जन बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दो बाइक चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिले के पुलिस कप्तान वरिंदरजीत सिंह आज काशीपुर कोतवाली में बाइक चोरी का खुलासा किया।


काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में में पिछले दिनों हुई बाइक चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने विविन स्थानों से चोरी की 17 बाइकों के साथ 6 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है जो बाइक चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए बाइक चोरों ने अपने नाम सोनू पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम भमरवे का मजरा थाना सिविल लाइन जिला रामपुर, पिंटू पुत्र करन निवासी ढकिया गुलाबो काशीपुर, मोहम्मद फहीम और बत्तू पुत्र मोहम्मद मीर निवासी प्रतापपुर थाना काशीपुर, विकास सैनी पुत्र जगदीश सैनी निवासी नई बस्ती लालढांग रामनगर, पारस पुत्र आनन्द बल्लभ निवासी पीरु मदारा रामनगर और हारून पुत्र रईस अहमद निवासी काशीपुर आगा थाना गंज जिला रामपुर बताया।
एसएसपी बरिंदर जीत सिंह के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में इन बाइक चोरों ने बताया कि वह साप्ताहिक बाजार शादियों के पार्किंग स्थलों आदि से मोटरसाइकिल को चोरी करके अपने साथियों के माध्यम से ओने पौने दामों पर बेचते हैं। इन बाइक चोरों के दो अन्य साथी फईम पुत्र हबीब निवासी काशीपुर आगा थाना गंज जिला रामपुर तथा विकास और बबलू पांडे पुत्र पूरन चंद्र पांडे निवासी शिवपुर बैलजुड़ी थाना रामनगर अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *