एक्सक्लूसिव वीडियो टप्पेबाज ने कैसे उड़ाए बैंक से 3 लाख!

Share your love

पीएनबी अहमदपुर हरिद्वार से बड़ी खबर

https://youtu.be/ntQg11D2GkQ

अगर आप अब बैंको में पैसा निकलना और जमा करने का मन बना रहे है तो ये खबर आपके लिए भी उतनी जरुरी है जितनी शायद शुभम गुप्ता के लिए होती काश शुभम ने बैंको की सिक्योरिटी से जायदा अपनी सिक्युरिटी पर भरोसा किया होता तो आज शायद ये घटनाक्रम नहीं होता.. खैर खबर पर गौर फरमाइए कल आप भी शुभम की तरह लुटा हुआ महसूस न करे आज तकरीबन सवा एक बजे शुभम गुप्ता ज्वालापुर निवासी अपने घर से तीन लाख कैश बैग में लेकर पीएनबी अहमदपुर ज्वालापुर (हरिद्वार) ब्रांच पहुंचते है और बैंक के अंदर लोन डिपार्टमेंट में बैठकर जैसे ही हिसाब का पर्चा बनाते है बस इतनी ही देर में बैग शुमंतर लेकिन अब तक बहुत देर हो चुकी थी जैसे ही शुभम ने अपना बैग तलाशा..टप्पेबाज तब तक अपना काम कर चुका था ये घटना सुनने में तो बहुत अजीब लग रही थी.. इस पर बैंक के कुछ कर्मचारियों ने तो ये तक कह दिया कि जनाब आप कोई बैग भी लाये थे या नहीं इस पर त्वरित बैंक में लगे cctv की फुटेज तलाशी गयी जिसके बाद शुभम की बात सच साबित हुई तो हमारे देश प्रतिष्ठित बैंको की सुरक्षा की बानगी… और जब बैंक के सभी बाहरी कैमरे काम नहीं कर रहे हो  तो बेचारी पुलिस करे तो क्या करे…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *