महाराष्ट्र के राज्यपाल ने विधायक के निधन पर जताया शोक

Share your love

भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड से विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। उनका राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था। सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा की साल्ट विधानसभा सीट से विधायक थे। उनकी पत्नी की कुछ ही दिनों पहले हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई थी।

वहीं उत्तराखंड के तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि उनके निधन से प्रदेश की अपूरणीय क्षति हुई है।परमात्मा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह जीना पिछले दो बार से अल्मोड़ा की साल्ट विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर विधायक बने थे। साल 2017 में उन्होंने 3 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी जबकि साल 2012 में उन्होंने साढ़े चार हजार वोटों से कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *