International Yoga Day: 14 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमवीरों ने किया योग…जज़्बा देखने लायक

Share your love

देहरादून: International Yoga Day अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सुबह पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों ने योग किया।

वहीं  चमोली जिले से लगे चीन सीमा क्षेत्र में 14000 फीट की ऊंचाई पर हिमवीरों ने जब योग किया तो उनका जज्बा देखने लायक था। बदरीनाथ धाम में स्थित माणा गांव के पास भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के हिमवीरो ने 14000 फीट की ऊंचाई पर स्थित वसुधारा हिमखंड के ऊपर योगा कर योग दिवस मनाया।

योगाभ्यास के लिए सुबह छह बजे से ही यहां महिला हिमवीर समेत 108 हिमवीर पहुंच गए थे। उन्होंने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया। आपको बता दें कि इन दिनों वसुधारा का तापमान माइनस जीरो डिग्री है। लेकिन इसके बाद भी जवानों ने बर्फ के बीच विभिन्न योगाभ्यास किए।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *