एक्सक्लूसिव! चेन लुटेरी महिला ने उड़ाए पुलिस के होश!
Share your love

लोकजन टुडे:तनुज वालिया:हरिद्वार: कहने को तो हरिद्वार धर्मनगरी है लेकिन यहां पर आए दिन अपराध जिस प्रकार से होते हैं उससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं पुलिस के तमाम दावों और कोशिशों के बावजूद लगातार एक के बाद एक बेखौफ अपराधी अपनी हरकतों को अंजाम दे रहे हैं इससे यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है उनमें ख्वाब भी रहता है कि हरिद्वार जा तो रहे हैं स्नान के लिए लेकिन कोई अनहोनी ना हो जाए खासकर महिला सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है इससे हरिद्वार पुलिस पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं
धर्म नगरी हरिद्वार में जहां पुलिस एक और आए दिन वारदातों का खुलासा करने में जुटी है वही अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए हैं अभी तक पुरुष चेन स्नैचरों ने ही पुलिस की नींद उड़ाई हुई थी लेकिन अब इस गिरोह में महिलाएं भी शामिल हो गई हैं जो बेखौफ होकर दिनदहाड़े चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने में लगी हुई है शुक्रवार दोपहर चंद्राचार्य चौक के समीप ऑटो सवार एक महिला के गले से महिला चेंज नेचर नहीं चीन पर झपट्टा मार फरार होने की कोशिश की गनीमत यह रही कि आसपास मौजूद लोगों ने महिला चेन स्नैचर को धर दबोचा और मौके पर ही उसकी धुनाई कर दी लोगों ने कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद कोतवाल ज्वालापुर मनोज मैनवाल मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया ज्वालापुर पुलिस फिलहाल पकड़ी गई महिला से पूछताछ करने में जुटी है पुलिस की कोशिश है कि उसके अन्य साथियों का पता लगाकर सभी को गिरफ्तार किया जाए वहीं फिलहाल पीड़िता ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
