बसों ने लोगों को रुलाया..लक्सर रुड़की मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई
Share your love
लोकजन टुडे:तनुज वालिया:लक्सर हरिद्वार:- लक्सर रुड़की मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है
जिससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा हालांकि लक्सर में रोडवेज का अस्थाई अड्डा बनाया गया है जहां से लक्सर हरिद्वार मार्ग पर चुनिंदा बसों का संचालन किया जा रहा है बसों के आने जाने का कोई निश्चित समय ना होने के कारण यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है वहीं जिन बसों का इस मार्ग पर संचालन किया जा रहा है वह बेहद खस्ता हालत में है कई बार बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को धक्का लगा कर बसों को स्टार्ट कराना पड़ता है तब जाकर कहीं अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है बताते चलें लक्सर से हरिद्वार आए दिन सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग नौकरी मजदूरी व अन्य कार्यों के लिए आना जाना होता है लेकिन यातायात की सुनिश्चित व्यवस्था ना होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस और अभी तक शासन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया
जिससे लोगों में भारी रोष बना हुआ है स्थानीय विधायक संजय गुप्ता का कहना है कि उनके द्वारा कई बार लक्सर मैं रोडवेज की अस्थाई मांग उठाई गई है लेकिन कांग्रेस सरकार में इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया अब राज्य में भाजपा की सरकार होने के चलते शीघ्र ही यहां स्थाई रोडवेज बस अड्डे का निर्माण करा दिया जाएगा इसके लिए भी उनकी मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों से वार्तालाप हो चुकी है वहीं लक्सर रुड़की मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होता इस मार्ग पर निजी एवं डग्गामार वाहनों काही संचालन होता है जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है मात्र 20 किलोमीटर की दूरी एक से डेढ़ घंटे के अंतराल में तय करनी पड़ती है स्थानीय लोग कई बार इस मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन की मांग की जा चूंकि है लेकिन इस और आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
