युवक ने अश्लील फोटो पति को दिखाई तो पत्नी को घर से निकाला

Share your love


लोकजन टुडे, देहरादूनः देहरादून में एक विवाहिता ने धारचूला निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था युवक ने उसके अश्लील फोटो लिए थे, जिसके बल पर वह उसे डराकर बार बार संबंध बनाता रहा। एक साल पूर्व उसकी शादी विदेश में नौकरी करने वाले युवक से हुई। इससे नाराज युवक ने कुछ दिन पूर्व उसके पति को अश्लील फोटो भेज दिए। इस पर पति ने उसे घर से बाहर कर दिया। विवाहिता की शिकायत पर देहरादून में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

अश्लील क्लीपिंग बनाकर एक महिला के वैवाहिक जीवन में खलल डालने के आरोपी युवक का घर भीड़ ने पुलिस की तैनाती के बावजूद जला दिया। घटना के समय घर में सो रहे परिवार के दो सदस्यों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर धारचूला में धारा 144 लागू कर दी। गुरुवार को धारचूला बाजार पूरी तरह से बंद रहा और महिलाओं सहित विभिन्न संगठनों ने आरोपी युवक को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी और एसपी ने थाना में आयोजित बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर देहरादून भेज दिया है। बुधवार की शाम आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ और सामान को आग के हवाले करने के बाद भी भीड़ का आक्रोश कम नहीं हुआ। पुलिस की तैनाती के बाद भी रात 12 बजे भीड़ ने आरोपी युवक के घर में आग लगा दी।

घर में मौजूद दो सदस्यों ने वहां से भागकर जान बचाई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती आग से कमरों और किचन का पूरा सामान जल गया था। इसके बाद पूरी रात चप्पे—चप्पे पर पुलिस तैनात रही। गुरुवार सुबह एक बार फिर लोग सड़कों पर उतर आए। महिलाओं और युवाओं सहित विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी भी धारचूला पहुंच गए। थाने में जिलाधिकारी डाण्विजय कुमार जोगदंडे और पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की बैठक हुई। इसमें लोगों से शांति व्यवस्था की अपील की गई। लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई। बैठक के बाद विभिन्न संगठनों के लोगों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय युवा संगठन के वीरेंद्र नबियाल, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा सहित तमाम लोगों ने जिलाधिकारी से जौलजीबी को इनरलाइन करने की मांग की। कहा कि नोटिफाइड एरिया छियालेख से हटाने के बाद से बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ी है। इससे सीमांत में तमाम तरह की आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इधर, बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में दूसरे समुदाय के लोगों के नहीं आने पर भी लोगों ने नाराजगी जताई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *