12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Share your love


लोकजन टुडे: तनुज वालिया: रूडकी। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम कालोनी निवासी 12वीं के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर फाँसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए। जहाँ पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मामले की जानकारी रात को हुई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर अमरजीत ने बताया कि छात्र फेल हुआ है या उसके नम्बर कम आये है। इस बारे में परिजन अभी कुछ भी बोलने को तैयार नही। परिजनों ने पोस्टमार्टम नही कराने की बात पर अड़े है। फाँसी लगाने की घटना शाम के समय की है। घटना के समय छात्र की बहन ही दूसरे कमरे में थी। जबकि अन्य परिवार के लोग कहि बाहर गए थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *