गढ़वाल मंडल आयुक्त ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
Share your love

लोकजन टुडे, ऋषिकेशः चार धाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में गढ़वाल आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को स्थानीय विभागों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।बुधवार को संयुक्त रोटेशन टर्मिनल केंद्र पर पर्यटन कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान गढ़वाल आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में बिजली पानी के साथ यात्री विश्राम गृह में सभी सुविधाओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित रुप से चलाने के लिए बस अड्डे सहित नगर के मुख्य मार्गो को अतिक्रमण किए जाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। आयुक्त ने ;षिकेश मुनिकीरेती तपोवन क्षेत्र में लगने वाले जाम से निजात दिलाये जाने के लिए भी तत्काल व्यवस्था किए जाने की बात कही। एआरटीओ डॉ अनीता चमोला ने बताया कि डग्गामार वाहनों को रोकने के लिए दो चेक पोस्ट भद्रकाली तथा तपोवन में स्थापित कर दी गई है। जहां आज से कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि ग्रीन कार्ड के लिए एआरटीओ ऑफिस में तीन काउंटर बनाए गए हैं आयुक्त ने कहा कि मई और जून माह में भीड़ को देखते हुए चार काउंटर लगाए जाए। इसी के साथ मुनि की रेती से शिवपुरी तक राफ्टिंग कंपनियों द्वारा जो राफ्टिंग कराई जा रही है। उसके कारण नियमित रूप से जाम की स्थिति बन रही है। इसे रोके जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। गढ़वाल कमिश्नर का कहना था कि चार धाम यात्रा को लेकर अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों के दौरान चुनाव आचार संहिता के कारण कुछ बाधा उत्पन्न हुई है जिसके कारण पूरी तरह फीडबैक नहीं मिल पाया है लेकिन उसके बावजूद भी सभी विभागों ने अपनी तैयारियों को पूरा किया है। यह भी बताया कि इस बार बस अड्डे पर एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं के समाधान हेतु काउंटर खोले गए हैं। जिसमें यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो पाएगी।एडीएम रामजी शरण,उप जिलाधिकारी प्रेमलाल आरटीओ दिनेश पठोई, एआरटीओ डॉण् अनिता चमोला ,नगर निगम मुख्य नगर आयुक्त चतर सिंह चौहान, कोतवाली वरिष्ठ निरीक्षक मनोज नैनवाल बैठक में मौजूद रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
